आज संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई की बैठक 12 बजे दिन से 4 बजे शाम तक जनशक्ति भवन, अमरनाथ रोड में हुई।
आज संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई की बैठक 12 बजे दिन से 4 बजे शाम तक जनशक्ति भवन, अमरनाथ रोड में हुई। बैठक में 9 जुलाई को आयोजित आम हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा और उससे जुड़े किसान संगठनों की पूरे प्रदेश में भागीदारी को संतोषजनक बतलाया गया और सम्पूर्णता में आम हड़ताल को सफल माना गया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच 8 कमिश्नरी/ जिला मुख्यालयों पर किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया। इन जिलों में सहरसा, अररिया, बेगूसराय, गया, आरा , मुजफ्फरपुर, सिवान, दरभंगा शामिल हैं।
बैठक में बिहार में बारिश की कमी के चलते आसन्न सुखाड़ की स्थिति पर चिंता प्रकट की गई और सभी किसानों को खेती के कार्यों के लिए मुफ्त बिजली मुहैया कराने की मांग की गई।
साथ ही हाल में भारत के चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के आदेश को जन विरोधी, गैर जनतांत्रिक और गरीब एवं मेहनतकश वर्गों के मतदाताओं को वोट से वंचित करने का उपक्रम बताते हुए उसे वापस लेने की मांग भी बैठक में की गई। इस मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल, पटना में निर्वाचन आयुक्त से मिल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार की बैठक में शामिल लोगों में बिहार राज्य किसान सभा (अजय भवन) के रामचन्द्र महतो व रवीन्द्र नाथ राय, अखिल भारतीय किसान महासभा के उमेश सिंह एवं राजेन्द्र पटेल, बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) के विनोद कुमार, ऑल इंडिया किसान मजदूर सभा के रामवृक्ष राम एवं रामचन्द्र सिंह, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नन्द किशोर सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के संजय श्याम, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के इन्द्रदेव राय, जय किसान आन्दोलन के ऋषि आनन्द, एनएपीएम के उदयन राय तथा उत्तरी कोयल नहर किसान मोर्चा के बालेश्वर प्रसाद यादव एवं नन्द लाल सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के केन्द्रीय स्तर के नेता साथी सुनीलम ने भी भागीदारी की और बैठक को सम्बोधित किया।
0 Response to "आज संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई की बैठक 12 बजे दिन से 4 बजे शाम तक जनशक्ति भवन, अमरनाथ रोड में हुई।"
एक टिप्पणी भेजें