मुजफ्फरपुर में जय हिंद यात्रा में शामिल होकर देंगे संविधान रक्षा का संदेश : गौरव गोगोई

मुजफ्फरपुर में जय हिंद यात्रा में शामिल होकर देंगे संविधान रक्षा का संदेश : गौरव गोगोई

*लोकसभा में विपक्ष के उप नेता और असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार, कल मुजफ्फरपुर में जय हिंद यात्रा में होंगे शामिल*

*पटना. सोमवार, 26 मई, 2025*

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता और असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई दो दिवसीय दौरे बिहार पर आज पटना पहुंचे।

एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में गौरव गोगोई ने कहा कि बिहार की भूमि पर उतरने पर पता चला कि मुझे असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस जिम्मेदारी के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, सहित अपने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित करता हूं। साथ ही अपने पिता को नमन करता हूं। उन्होंने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी उनके कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

अपनी बिहार यात्रा में मुजफ्फरपुर में कल प्रस्तावित जय हिंद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कल संविधान रक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर में हमलोग यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी मेरे साथ शामिल रहेंगे।


एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, मीडिया विभाग का चेयरमैन राजेश राठौड़, शशि रंजन, राजीव मेहता, रौशन कुमार सिंह, सैफुल्लाह बरकत, तरवेज , मयंक सहित अन्य नेता मौजूद थे।

0 Response to "मुजफ्फरपुर में जय हिंद यात्रा में शामिल होकर देंगे संविधान रक्षा का संदेश : गौरव गोगोई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article