
प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज पुनः अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया
पटना, मंगलवार, दिनांक 18.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज पुनः अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीपीओ से स्टेशन, स्टेशन से चिरैयाटांड पुल, एक्जीविशन रोड, डाकबंगला से जीपीओ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 2,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजकर तीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर सब्जी मंडी, कुर्जी पुल होते हुए कुर्जी अस्पताल तक अशोक राजपथ से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 पीस अवैध बैनर/पोस्टर, ठेला दुकान, सब्जी दुकान एवं अन्य हटाया गया तथा 2 चार चक्का ठेला एवं 1 लोहा काउंटर जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 3,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जगनपुरा चाँदनी ढावा एवं अनुमान नगर शिवशक्ति मंदिर रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
बांकीपुर अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रामपुर रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 2 स्टॉल एवं गिट्टी जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 19,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 25,000/- जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज पुनः अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया"
एक टिप्पणी भेजें