जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

पटना, शनिवार, दिनांक 08.03.2025ः जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मुद्दों की प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने  कहा कि बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण से संबंधित सभी प्रारंभिक कार्यों में अच्छी प्रगति है। विभिन्न विभागों एवं सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा विशेष अभिरूचि लेकर अपने-अपने दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन के पदाधिकारियों-अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बिहटा-को सिविल विमानन निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग; भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा भारतीय वायुसेना के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तेजी से सभी आवश्यक कार्य करने का निदेश दिया गया।
बैठक में एजेंडावार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न मुद्दों में प्रगति एवं कार्यों के निष्पादन के बारे में विमर्श किया गया। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल इन्क्लेव का निर्माण जनहित की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार के निदेश के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहटा में सिविल इंक्लेव के निर्माण के लिए निविदा हो चुकी है तथा कार्यादेश भी निर्गत कर दिया गया है। कार्य प्रारंभ करने के क्रम में कुछ समस्याएँ आ रही थी जिसका आज निराकरण किया गया। आशा है कि जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक माह के अंदर काम शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सभी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।   

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि सिविल इन्क्लेव निर्माण अंतर्गत मौजा विशंभरपुर में रकबा 8.445 एकड़ की अतिरिक्त भूमि के भू-अर्जन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। दिनांक 06 मार्च, 2025 को अधियाची विभाग को दखल-कब्जा दे दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी को इस भूमि पर अवस्थित संरचना को विधिवत स्थानांतरित करने तथा सीमांकन कराते हुए अग्रतर कार्रवाई करने  का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।   

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के लिए पूर्व में ही 108 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया जा चुका है। 8 एकड़ अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याएँ आ रहीं हैं उसका जिला प्रशासन द्वारा तेजी से समाधान किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, बिहटा को 108 एकड़ की अधिग्रहित भूमि से गुजरने वाले एचटी लाईन को शिफ्ट करने के लिए महाप्रबंधक, बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करने तथा विभाग से समन्वय करते हुए विधिवत अग्रतर कार्रवाई करने का निदेश दिया। 

जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी को 9 डिसमिल भूमि पर स्थित संरचना को खाली कराने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।   

सिविल इन्क्लेव के आंतरिक भाग में जल निकासी हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को लघु जल संसाधन विभाग से समन्वय स्थापित कर इसमें तेजी लाने का निदेश दिया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि नागर विमानन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पैरेलल टैक्सी ट्रैक के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार भू-अर्जन भी किया जाएगा।  

जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों को हवाई अड्डा को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु पथ निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया है। 
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण हेतु किए जाने वाले कार्यों में प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशों का त्वरित गति से अनुपालन करने को कहा गया है। 


इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर, महाप्रबंधक, बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।


0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में बिहटा हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article