प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार पांचवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार पांचवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया


पटना, शनिवार, दिनांक 08.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार पाँचवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजकर तीस मिनट अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलिपत्र खेल परिसर से होते हुए 9-टू-9 राजेन्द्र नगर तक रोड के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 6,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

अजीमाबाद अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ अगमकुआँ शीतला माता मंदिर से धनुकी मोड़ होते हुए वापस पहाड़ी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान ठेला, गुमटी, बाँस, बल्ला इत्यादि हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 6,400/- जुर्माना वसूल किया गया। 

नगर परिषद् फुलवारीशरीफ में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ थाना गोलम्बर से एम्स गोलम्बर तक सड़क के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 18 अवैध बैनर/पोस्टर, 3 गुमटी, ठेला, बाँस, करकट, रोड का मलबा हटाया गया एवं ठेला, बाँस, करकट, रोड का मलबा जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 12,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

नगर परिषद् खगौल में 05 घंटा तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बताला फैक्ट्री से डीआरएम कार्यालय एवं डीआरएम कार्यालय से दल्लुचक शिवमंदिर तक स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 6 अवैध बैनर/पोस्टर, बालू, गिट्टी, बाँस, करकट इत्यादि हटाया गया तथा आधा ट्रेलर ईंट एवं आधा ट्रेलर बालू जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,000/- जुर्माना वसूल किया गया।  

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 29,400/- जुर्माना वसूला गया।  


0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज लगातार पांचवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article