आधी आबादी की शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में बिहार ने मिसाल कायम किया - नीतीश कुमार

आधी आबादी की शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में बिहार ने मिसाल कायम किया - नीतीश कुमार

महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने में नीतीश सरकार के प्रयासों की कोई सानी नहीं - उमेश सिंह कुशवाहा
हमारे नेता की मौन क्रांति से प्रदेश की महिलायें सभी क्षेत्रों में सशक्त हुई हैं - शीला मंडल
नीतीश कुमार ने महिलाओं को ताकत देकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया - डाॅ0 भारती मेहता
पटना 08 मार्च 2025

     अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता दल (यू0) महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश कार्यालय, पटना में ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद (यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता एवं संचालन श्रीमती पूजा एन शर्मा ने की।
     उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, माननीया मंत्री श्रीमती शीला मंडल, माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री सह महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती रंजू गीता, माननीया विधायक श्रीमती मीना कामत, माननीया विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, माननीया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, श्रीमती अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती रुबीना नाजीश, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार, श्रीमती कंचन गुप्ता, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती नेहा निसार सैफी, श्रीमती रीना चैधरी, श्रीमती उषा सिन्हा, श्रीमती रुचि अरोड़ा, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, श्रीमती शिल्पी ठाकुर सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रहीं।
    अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विगत 19 वर्षों में शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर बिहार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अद्वितीय मिसाल कायम किया है।
     साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने महिलाओं के हितों की कभी भी चिंता नहीं की, उनके लिए कोई काम नहीं किया। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति सम्मेलन में भारी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई।
    माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तीन आधिकारिक रंग हैं दृ बैंगनी, हरा और सफेद। बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग उम्मीद का रंग है और सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बीते 19 वर्षों के कार्यकाल में इन तीन रंगों के अनुरूप महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए और उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए जिस वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, पूरे देश में वैसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए जिला सम्मेलनों महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। यह दर्शाता है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश का संकल्प निश्चित साकार होगा। श्री नीतीश कुमार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति बालिकाओं का रुझान बढ़ाने के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना और कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की। जिसका सुखद परिणाम है कि मैट्रिक की परीक्षा में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक काम किए गए। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में उनके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, प्राथमिक शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस बल में 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, जिसके फलस्वरूप बिहार में महिला पुलिस बल देशभर में सर्वाधिक है। इसके साथ ही अब महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता ने महिलाओं की मांग पर शराबबंदी की और दहेजबंदी एवं बाल विवाहबंदी जैसे समाज-सुधार अभियानों से महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने का काम किया। श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काले अध्याय से निकलकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।
     बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को हमारे नेता श्री नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं। हमारे नेता की मौन क्रांति से महिलायें सभी क्षेत्रों को सशक्त हुई हैं। जीविका समूह के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। माननीया मंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सावित्रीबाई फुले के योगदान को भी स्मरण कर उन्हें नमन किया।
      जद(यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे नेता व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी कार्यक्रम में शिरकत कर हम सभी को आशीर्वचन देने का काम किया। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को ताकत देकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है। हमारा बिहार लैंगिक समानता अगुआ बना है। इस कार्यक्रम से हमें ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ का संकल्प लेकर निकलना है।
    बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह जद (यू0) महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ0 रंजू गीता ने कहा कि बिहार की आम आवाम की सेवा के लिए हमें पुनः माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों में प्रदेश की बागडोर देने का संकल्प लेना है।
    माननीया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को असली आजादी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने पंचायती राज एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर आधी आबादी को सशक्त बनाया।

                                

0 Response to "आधी आबादी की शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में बिहार ने मिसाल कायम किया - नीतीश कुमार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article