AIMIM पटना कार्यालय में  किया गया दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

AIMIM पटना कार्यालय में किया गया दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

 AIMIM पटना प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इसमें कई नेता शामिल हुए.

पटन:- पटना AIMIM के प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दावत-ए-इफ्तार का अयोजन किया गया . प्रदेश AIMIM कार्यालय में आयोजित दावत ऐ इफ्तार में AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमोर विधायक जनाब अख्तरुल इमान साहब, बिहार AIMIM बिहार प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी पाटलिपुत्र लोकसभा जनाब मो० फारूक रज़ा (डब्लू) साहब, AIMIM बिहार प्रदेश महासचिव जनाब आफताब अहमद साहब, AIMIM प्रदेश युवा अध्यक्ष सह प्रवक्ता जनाब आदिल हसन आज़ाद साहब,AIMIM पटना जिला अध्यक्ष जनाब शमीमुल हक साहब , AIMIM तिरहुर प्रमंडल सह शिवहर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी जनाब राणा रणजीत सिंह साहब,AIMIM सोशल मिडिया इंचार्ज जनाब मो० सोनू साहब,AIMIM खादिम मजलिस ईमरान, AIMIM खादिम मजलिस नूर आलम, फुलवारी विधानसभा सोशल मीडिया इंचार्ज मोहम्मद जीशान,एडवोकेट नदीम, Aimim खादिम मजलिस मो० फैज़ आलम साहब, Aimim खादिम मजलिस मो० असलम मुखिया साहब , Aimim खादिम मजलिस मो० गयासउद्दीन उर्फ रिंकू, Aimim खादिम मजलिस नूर आलम, Aimim खादिम मजलिस इम्तियाज़ चाँद, साहब, सत्यानंद भोक्ता, संजय सिंह यादव,  अभय कुमार सिंह,  रंजन कुमार, सुभाष यादव, राधाकृष्ण किशोर, अनिता यादव सहित बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए.
राज्य और देश की खुशहाली के लिए मदरसा संगठन सदर शाह रज़ा उर्फ डिंपल साहब ने दुआ किया और नमाज अता कराया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान के पाक मौके पर वह सभी को मुबारकबाद देते हैं और अल्लाह ताला से देश तथा राज्य की खुशहाली की कामना करते हैं. देश खुशहाली और विकास की राह पर आगे बढ़े, इसकी कामना करते हैं.'गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत करना लक्ष्य':दावत ए इफ्तार के बाद AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमोर विधायक जनाब अख्तरुल इमान साहब और  मो० फारूक रज़ा (डब्लू) AIMIM बिहार प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी पाटलिपुत्र लोकसभा ने कहा कि चाहे हिन्दू भाइयों का त्योहार हो या मुस्लिम भाइयों का, सिख का कोई त्योहार हो या ईसाइयों का, AIMIM परिवार सभी त्योहार को धूमधाम से इसलिए मनाता है क्योंकि हमारी आस्था गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत करना है. हम हर पर्व को सद्भावना के साथ मनाते हैं, गले मिलते हैं और प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत देश अपना भारत है, जहां अलग-अलग पंथ और विचारधारा के लोग आपसी प्रेम और सद्भाव से एक दूसरे की खुशियों में शरीक होते हैं.वहीं के AIMIM बिहार प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी पाटलिपुत्र लोकसभा जनाब मो० फारूक रज़ा (डब्लू) साहब ने कहा कि राज्य में अमन चैन बनी रहे, इसकी दुआ उन्होंने की है. AIMIM प्रदेश अध्यक्ष सह अमोर विधायक जनाब अख्तरुल ईमान साहब ने कहा कि रमज़ान का पूरा महीना प्रेम सद्भाव और त्याग का महीना है. इस महीने में अल्लाह ताला सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं, इसलिए आज दावते इफ्तार कर राज्य और देश की खुशहाली की कामना की है.

0 Response to "AIMIM पटना कार्यालय में किया गया दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article