मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया पटना वन प्रमंडल के दानापुर प्रक्षेत्र में पौधारोपण कार्यों का अवलोकन

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया पटना वन प्रमंडल के दानापुर प्रक्षेत्र में पौधारोपण कार्यों का अवलोकन

पटना, 10 जनवरी: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज पटना वन प्रमंडल अंतर्गत दानापुर प्रक्षेत्र में नहर के किनारे किये गये पौधारोपण और 3000 गैबियन संरचनाओं का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान माननीय मंत्री ने क्षेत्र में लगाए गए पौधों की स्थिति का अवलोकन किया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान अधिक प्रभावी हो सके।
इस अवसर पर पटना वन प्रमंडल के पदाधिकारी गौरव ओझा भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री को दानापुर क्षेत्र में चल रहे पौधारोपण कार्यक्रमों और वन प्रमंडल की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गौरव ओझा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस दिशा में समुदाय की भागीदारी पर भी जोर दिया।

0 Response to "मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया पटना वन प्रमंडल के दानापुर प्रक्षेत्र में पौधारोपण कार्यों का अवलोकन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article