कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश से भरे कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सभी 243 सीटों को फतह करने की दिखी तैयारी
आज बिहार के गाँव में राजद का लालटेन नहीं एनडीए का एलईडी बल्ब जलता है : डॉ दिलीप जायसवाल
*अब बेटियां सिर्फ घर के चूल्हा तक सीमित नहीं, समाज में भागीदारी सुनिश्चित हो रही है : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*हम व्यक्ति के साथ-साथ राष्ट्र और विचारधारा के लिए काम करते हैं : डॉ. दिलीप जायसवाल*
लालू यादव परिवारवाद के पुरौधा : डॉ दिलीप जायसवाल
*भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, और व्यक्ति तीसरे स्थान पर है*
*243 सीटों को फतह करने के लिए एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*महागठबंधन के पास न नीति है, न नियत, उनकी खुद की कोई गारंटी नहीं : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*एनडीए की एकता और कार्यकर्ताओं का जोश हमारी जीत का आधार : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*बिहार की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है, और यह सिलसिला जारी रहेगा : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां*
*नीतीश ने बिहार को नई पहचान दी: राजू तिवारी*
*उपचुनाव 'सेमी फाइनल' का परिणाम ने फाइनल के परिणाम के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं: अनिल सिंह*
*वर्ष 2005 से पहले सूबे में अपरहरण का उद्योग चलता था, आज उद्योग लगाने उद्योगपति आ रहे हैं: मदन चौधरी*
पटना, 22 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज कहा कि हम देश की एकता और संस्कृति के लिए काम करते हैं। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम, दूसरे नंबर पर पार्टी, व्यक्ति तीसरे नंबर पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज एनडीए घटक दलों के जोश से भरे कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है, उससे साफ है कि हमारी तैयारी 243 सीटों को फतह करने की है। यह जोश इस तैयारी को परिणाम में बदलने के लिए भी सक्षम है।
दरअसल, एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज प्रथम चरण के अंत में गोपालगंज के भी.एम.मैदान पहुंचा, इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को सभी सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने '2025 में फिर से नीतीश' का संकल्प दोहराया। अध्यक्षों ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया।
इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और सभी ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया।
एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्पष्ट लहजे में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम व्यक्ति के लिए नहीं, विचार और राष्ट्र के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल घटक दलों के पास न नीति है और न ही उनकी नियत ठीक है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वे कभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भी न्याय कर दें। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उनकी खुद की गारंटी नहीं है, वे उसकी गारंटी क्या देंगे?
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है, और यह सिलसिला अगले विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।
सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। बेटियां घर में चूल्हा फूंकने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर कई दफ्तरों में ऊंचे ओहदों पर कार्यरत हैं। वर्ष 2010 के बाद एक करोड़ 30 लाख महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं।
उन्होंने कहा कि आज नीतीश सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का भी काम कर रही है।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि नालंदा से ही मगध साम्राज्य के रूप में अखंड भारत का निर्माण हुआ था। नालंदा के लाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्य अतुलनीय हैं। उन्होंने बिहार को नई पहचान दी है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देने की अपील की।
हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल में ही हुए उपचुनाव को विपक्ष ने सेमी फाइनल कहा था, सेमी फाइनल का परिणाम ने फाइनल के परिणाम के भी स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। फाइनल में भी एनडीए की विजय तय है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।
रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने कई घंटे चले कार्यक्रम में नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, तो विपक्ष पर तंज भी कसे। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले सूबे में अपरहरण को उद्योग चलाया जाता था। सूर्यास्त के बाद घर से निकलने में लोग डरते थे। कानून व्यवस्था बदहाल थी। बदमाशों को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था।
0 Response to "कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश से भरे कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सभी 243 सीटों को फतह करने की दिखी तैयारी"
एक टिप्पणी भेजें