मिथिलांचल में हुआ जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य स्वागत

मिथिलांचल में हुआ जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य स्वागत

जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती जी का आज मिथिलांचल की धरती पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ता संवाद के क्रम में आज मनोज भारती जी दरभंगा की यात्रा पर थे जहां जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यवाहक सदस्य शोएब अहमद खान ने बताया कि लोगों ने मनोज भारती जी का भव्य स्वागत किया इसको लेकर सभी लोगों ने बेहतरीन तैयारी की। जिला कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद के दौरान मनोज भारती जी ने लोगों को एकता का मंत्र देते हुए कहा कि जन सुराज के तीन मंत्र को हमेशा याद रखे। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास से ही हम बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2025 में हम तमाम सीटों पर मज़बूती के साथ लड़ेंगे और बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। इस मौके पर शोएब अहमद खान ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत एकता में है इसलिए हम सबको एकता के सूत्र में बंधकर रहना है और जन सुराज की नीतियों को घर घर पहुंचाना है। इस कार्यकर्ता संवाद में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

0 Response to "मिथिलांचल में हुआ जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का भव्य स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article