आरिफ मोहम्मद खान के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा नई ऊंचाई प्राप्त करेगी

आरिफ मोहम्मद खान के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा नई ऊंचाई प्राप्त करेगी

● *उपमुख्यमंत्री चौधरी ने किया मनोनीत राज्यपाल का स्वागत*
                   *सम्राट चौधरी*

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मनोनीत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का हवाई अड्डे पर स्वागत किया और कहा कि उनके कुलाधिपति-सह-राज्यपाल का पद सम्भालने से राज्य में उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने का अभियान तेज होगा। 

    श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, संविधान, संसदीय परम्परा और इस्लाम  के गहन अध्येता आरिफ मोहम्मद खान अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। 
     उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  बिहार में अरबी फारसी विश्वविद्यालय, उर्दू अकादमी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का किशनगंज कैम्पस और इस्लामिक रिसर्च सेंटर जैसे जो भी अध्ययन केंद्र विकसित किए हैं, उन्हें महामहिम आरिफ मोहम्मद खान के मार्गदर्शन में नयी ऊंचाई मिलेगी। 
..............................

0 Response to "आरिफ मोहम्मद खान के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा नई ऊंचाई प्राप्त करेगी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article