स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पटना नगर निगम द्वारा विशेष बैठक सह कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पटना नगर निगम द्वारा विशेष बैठक सह कार्यशाला का आयोजन

*किचन कैंपेन आयोजित कर मिशन टोटल सेग्रीगेशन को बनाया जाएगा सफल*

पटना - 1 दिसंबर  2024

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पटना को बेहतर स्थान दिलाने के लिए पटना नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए है। *रविवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पटना नगर निगम की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण में आमजनों की सहभागिता एवं जनजागरुकता बढ़ाने हेतु नगर निगम के दायित्व पर विस्तृत चर्चा की गई।*

*किचन कैंपेन से महिलाओं को जोड़ेगा पटना नगर निगम*

 पटना नगर निगम द्वारा वार्ड की महिलाओं जो विशेष कर किचन से जुड़ी रहती हैं उन्हें जागरूक कर किचन कैंपेन चलाया जाएगा। महिलाओं को सूखा गीला कचरा अलग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किचन में ही सूखा गीला अलग करने की आदत से मिशन टोटल सेग्रीगेशन का लाभ मिलेगा। इसमें पटना नगर निगम की मोबिलाइज सफाई कर्मी एवं पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 
*यार्ड में की जाएगी वाहनों की मॉनिटरिंग*

पटना नगर निगम द्वारा प्रतिदिन घर-घर तक जाने वाले *डोर टू डोर वाहनों की मॉनिटरिंग न सिर्फ मोबिलाइज एवं पदाधिकारी द्वारा की जाएगी बल्कि यार्ड में पहुंचने पर भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वह सुखा एवं गीला कचरा अलग कलेक्ट कर कर लाए हैं अथवा नहीं।* प्रतिदिन कर्मचारियों द्वारा गाड़ी की संख्या के साथ स्थिति को नोट किया जाएगा एवं जियो टैग फोटो भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पटना नगर निगम द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बैठक में नगर आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर, अपर नगर आयुक्त श्री राजन सिन्हा, उपनगर आयुक्त, सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता,
कार्यपालक अभियंता (विद्युत),
स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक एवं मुख्य सफाई निरीक्षण सहित नगर निगम के विभिन्न शाखों के कर्मी उपस्थित रहे।

0 Response to "स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पटना नगर निगम द्वारा विशेष बैठक सह कार्यशाला का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article