मुख्य सचेतक जनक सिंह ने जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में 100 से अधिक पौधे लगाए, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पटना, 15 दिसंबर। बिहार विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक जनक सिंह आज अपना जन्मदिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य राकेश सिंह और सुग्रीव दास सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के विधायक जनक सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रदेश कार्यालय में मनाया और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय परिसर में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया, जिसमे पांच तरह के फलदार पौधे हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग केक काटकर जन्मदिन मनाते हैं लेकिन हमने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया है।
उन्होंने कहा, "सनातन धर्म में प्रकृति पूजन को प्रकृति संरक्षण के तौर पर मान्यता है। भारत में पेड़-पौधों, नदी-पर्वत, ग्रह-नक्षत्र, अग्नि-वायु सहित प्रकृति के विभिन्न रूपों के साथ मानवीय रिश्ते जोड़े गए हैं। पेड़ की तुलना संतान से की गई है तो नदी को मां स्वरूप माना गया है। आज आधुनिकता के नाम पर इन्हें हम नुकसान पहुंचाने पर उतर आए हैं।" उन्होंने इस क्रम में 'वृक्ष लगाएं , जीवन बचाएं, का संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी, संजय निषाद, आनन्द मिश्र, रविश कुमार, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "मुख्य सचेतक जनक सिंह ने जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में 100 से अधिक पौधे लगाए, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश"
एक टिप्पणी भेजें