अशोक सिंनहा के किताब का लोकार्पण
दिनांक 7 जुलाई 2024 को बिहार संग्रहालय , पटना ( बिहार ) में अशोक कुमार सिन्हा की पुस्तक ' बिहार के पद्मश्री कलाकार ' का लोकार्पण तथा पद्मश्री कलाकारों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम का भव्य आयोजन बिहार संग्रहा लय के सभागार में हुआ ।
इस अवसर पर, मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सह मंत्री , कला, संस्कृति एवं युवा विभाग विजय कुमार सिन्हा , समारोह के अध्यक्ष बिहार संग्रहालय के महानिदेशक तथा पूर्व मुख्य सचिव , बिहार सरकार, , विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव, कला , संस्कृति एवं युवा विभाग हरजोत कौर बम्हरा , अपर निदेशक बिहार संग्रहालय डा. अशोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री श्याम शर्मा (छापा कला ) , पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित , पद्मश्री बौआ देवी , पद्मश्री शिवन पासवान , पद्मश्री शांति देवी, पद्मश्री दुलारी देवी (सभी मधुबनी पेंटिंग) पद्मश्री सुभद्रा देवी (पेपर मेशी), अशोक कुमार विश्वास (टिकुली कला) , वरिष्ठ कलाकार चित्रकार अर्जुन बादल , वरिष्ठ रंग निर्देशक सुमन कुमार , साहित्यकार डा. ध्रुव कुमार , वरिष्ठ कवि व पत्रकार विश्व मोहन चौधरी"सन्त", रंगकर्मी अनीश अंकुर , रंगकर्मी हरि कृष्ण सिंह ' मुन्ना ' आदि सहित शहर के कई गणमान्य लेखक, पत्रकार, संपादक, साहित्यकार, प्राध्यापक , कलाकार आदि उपस्थित थें ।....
आठ पद्मश्री कलाकारों को सम्मानित किया गया। ....
......डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा की पुस्तक - ' बिहार के पद्मश्री कलाकार ' का लोकार्पण बिहार सरकार के महानिदेशक एवं पूर्व मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने किया।
0 Response to "अशोक सिंनहा के किताब का लोकार्पण"
एक टिप्पणी भेजें