जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा आज प्रखण्ड कार्यालय, मनेर के आरटीपीएस काउन्टर पर छापेमारी की गई।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा आज प्रखण्ड कार्यालय, मनेर के आरटीपीएस काउन्टर पर छापेमारी की गई।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा आज प्रखण्ड कार्यालय, मनेर के आरटीपीएस काउन्टर पर छापेमारी की गई। इसमें पाया गया कि साईबर दुकान के संचालकों द्वारा प्रखण्ड परिसर में साईबर दुकान संचालित कर परिमार्जन, दाखिल-खारिज, नापी, आरटीपीएस एवं अन्य सरकारी कार्य से संबंधित आवेदन ऑनलाईन किया जाता है। 

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्थलीय जाँच के क्रम में यह तथ्य भी पाया गया कि प्रखण्ड आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक श्री अरूण कुमार की इस मामले में मिलीभगत है। उनकी साईबर के संचालक श्री अभिषेक कुमार, पिता श्री आनन्द मोहन सिंह/श्री गजेन्द्र कुमार, पिता श्री बाघा सिंह/श्री रोहित कुमार, पिता श्री बाघा सिंह से संलिप्तता है। प्रथमदृष्टया वित्तीय लेन-देन भी प्रमाणित हुआ है। आरटीपीएस के आवेदनों का निष्पादन करने के लिए साईबर संचालकों द्वारा कार्यपालक सहायक को आर्थिक रूप से फेवर करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार विकास मिशन द्वारा पूर्व में ही आरटीपीएस काउन्टर पर समय-समय पर छापेमारी करने का निदेश दिया गया था ताकि जनता को सीधे सेवा प्राप्त हो एवं दलालों की कोई भूमिका न हो। किसी भी शासकीय परिसर में निजी व्यवसाय का संचालन नहीं किया जा सकता है। प्रखण्ड परिसर में साईबर दुकानों का संचालन नियमों एवं दिशा-निदेशों का उल्लंघन है। अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा इस मामले में जिला पदाधिकारी, पटना को प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। 
जिलाधिकारी के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा साईबर दुकानों को सील करा दिया गया है। थानाध्यक्ष, मनेर को इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि दोषी कार्यपालक सहायक के विरूद्ध नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा आज प्रखण्ड कार्यालय, मनेर के आरटीपीएस काउन्टर पर छापेमारी की गई।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article