जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज श्रम एवं नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज श्रम एवं नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज श्रम एवं नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने श्रम अधीक्षकों तथा जिला नियोजन पदाधिकारियों को सरकार के निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। श्रम संबंधी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को प्राप्त हो इसके लिए सजग एवं तत्पर रहने का निदेश दिया गया। 

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि वर्ष 2023-24 में कुल 49 नियोजन कैम्प लगाया गया था। इसमें प्रारंभिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 837 है। 80 स्टडी किट एवं 75 टूल किट का वितरण किया गया। नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर कुल निबंधन 39,561 है। सीएनवी (रिक्तियों की अनिवार्य अधिसूचना, Compulsory Notification of Vacancies) अधिनियम के अंतर्गत कुल 72 निरीक्षण किया गया है। वर्ष 2024-25 में माह मई तक कुल 08 नियोजन कैम्प लगाया गया है। नियोजन कैम्प में प्रारंभिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 130 है। नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर कुल निबंधन 5,202 है। सीएनवी अधिनियम के अंतर्गत कुल 12 निरीक्षण किया गया है। डीएम डॉ. सिंह ने जिला नियोजन पदाधिकारियों को सीएनवी अधिनियम के तहत नियमित तौर पर निरीक्षण करने का निदेश दिया। उन्होंने युवाओं के नियोजन को फैसिलिटेट करने के लिए सतत प्रयासरत रहने का निदेश दिया। 

 जिलाधिकारी द्वारा कुशल युवा केन्द्रों के संचालन की समीक्षा की गई। जिले में कुल 86 कुशल युवा केन्द्र है। डीएम डॉ. सिंह ने जिला नियोजन पदाधिकारियों को नियमित तौर पर कुशल युवा केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा नामांकित अभ्यर्थियों से फीडबैक लेने का निदेश दिया। 

जिलाधिकारी ने श्रम अधीक्षकों को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण तथा अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में वृहत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले।

0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज श्रम एवं नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article