*भारतीय मानव अधिकार रक्षक के   मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बने दीपक कुमार*

*भारतीय मानव अधिकार रक्षक के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बने दीपक कुमार*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 28 जून ::

भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने डॉ दीपक कुमार को बिहार प्रदेश के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मनोनीत किया है।  उक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कंकड़बाग के संजय नगर स्थित भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के मुख्य कार्यालय में संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा ने वृहस्पतिवार को डॉ दीपक कुमार को बिहार प्रदेश के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर मनोनय से संबंधित प्रमाण पत्र और संस्थान का परिचय पत्र (आईडी कार्ड) दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि डॉ दीपक कुमार ने भारतीय मानव अधिकार रक्षक से जुड़ने के बाद संकल्प लिया है कि निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा  जरूरतमंदों और पीड़ितों को देने का हर सफल प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ दीपक कुमार को राज्य के प्रत्येक जिलों में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन करने का भी दायित्व सौंपा गया है।

उक्त अवसर पर भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
                    ---------

0 Response to "*भारतीय मानव अधिकार रक्षक के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बने दीपक कुमार* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article