*एनडीए सरकार में नहीं मिली जगह कायस्थ को : दीपक अभिषेक*

*एनडीए सरकार में नहीं मिली जगह कायस्थ को : दीपक अभिषेक*


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 10 जून ::


ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेंस के ग्लोबल उपाध्यक्ष - सह - बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा है कि एनडीए सरकार में कायस्थ मुक्त मंत्रिमंडल का का गठन किया गया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई सदस्य संसदीय लोक सभा चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। 


उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि कायस्थ समाज बुद्धि के ज्ञाता हैं और उनका सहयोग प्रशासनिक सेवा में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना प्रदर्शन उत्कृष्ट कर रहे हैं, लेकिन कायस्थ को हमेशा दबाने का प्रयास किया जाता है।


एनडीए सरकार में ब्रह्मण, भूमिहार, राजपूत एवम अन्य जातियों को जगह दिया गया है। लेकिन कायस्थ को वंचित रखा गया है। यह पूरी तरह से कायस्थों के साथ अन्याय हुआ है।


दीपक अभिषेक ने कहा कि इस तरह की सोच, ध्रुवीकरण की राजनीति को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।  कायस्थों की उपेक्षा से कायस्थ समाज पूरी तरह दुखी है। 

                      ------------

0 Response to " *एनडीए सरकार में नहीं मिली जगह कायस्थ को : दीपक अभिषेक* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article