*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने किया फलों का वितरण*

*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने किया फलों का वितरण*

 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 10 जून ::


पटना के पटेल नगर स्थित "स्पेशल चाइल्ड आश्रम" में जाकर सभी तरह के फलों का वितरण किया। फल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार ने किया। सूरज कुमार ने बताया कि जब फलों के वितरण के लिए रविवार को आश्रम पहुंचे तो वहां के लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई पड़ी। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने दी।


उन्होंने बताया कि ही ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा ने कहा कि असहाय लोगों को सहयोग के रूप में सहायता देकर मदद करने से लोगों में सहयोग की भावना जागृत होता है और लोग एक दूसरे जुड़ते हैं। हमारी संस्था समाज में हर तरह का सयोगत्मक काम करती है और लोगों को अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित  भी करती है।


ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था समाज हित के लिए हर तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिसमें  खाद्य सामग्रियों का वितरण कार्यक्रम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर संस्था निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संगीत, पौधा वितरण और पौधारोपण, पठन पाठन जैसे कार्यक्रम लगभग नियमित रूप से आयोजित कर समाज के गरीब तबके के लोगों को लाभान्वित कर रही हैं।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने बताया कि उक्त अवसर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, सक्रिय सदस्य विवेक चौधरी, तन्नू कुमारी एवं उमेश चौधरी शामिल थे।

                      -----------

0 Response to "*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने किया फलों का वितरण*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article