*झूठ, फरेब और जालसाजी से भी नहीं बचने वाली है विपक्ष की डुबती नैया-सम्राट*

*झूठ, फरेब और जालसाजी से भी नहीं बचने वाली है विपक्ष की डुबती नैया-सम्राट*


**गृहमंत्री का डीपफेक वीडियो जारी करना घोर आपत्तिजनक* 


**राजद और कांग्रेस की झूठ की बुनियाद पर खड़ी राजनीति से जनता को सचेत रहने की जरूरत* 


**अराजकता और जंगलराज के प्रतीक राजद-कांग्रेस एक बार फिर कर रहा है भ्रम और झांसे की राजनीति* 


पटना, 01 मई,2024


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांग्रेस द्वारा फर्जी और डीप फेक वीडियो वायरल करने पर कहा कि यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब और जालसाजी से भी विपक्ष की डुबती नैया नहीं बचने वाली है।


श्री चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की झूठ की बुनियाद पर खड़ी राजनीति से जनता को सचेत रहने की जरूरत है। इंडी गठबंधन का मकसद भ्रष्टाचार करना और अकूत बेनामी सम्पत्ति इकठ्ठा करना है। राजद और कांग्रेस की छटपटाहट देश के लिए नहीं,कानून के कसते शिकंजे से अपनों को बचाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार,अराजकता और जंगलराज के प्रतीक राजद और कांग्रेस एक बार फिर  भ्रम और झांसे की राजनीति कर रहा है। फर्जी वीडियो और अपप्रचार के जरिए झूठ का पहाड़ खड़ा कर जनता को झांसा नहीं दिया जा सकता है। जनता राजद के 15 साल और कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 साल के गबन-घोटाले और भ्रष्टाचार को आजतक नहीं भूली है।

0 Response to " *झूठ, फरेब और जालसाजी से भी नहीं बचने वाली है विपक्ष की डुबती नैया-सम्राट* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article