*लालू परिवार को इस बार भी हाथ लगेगी निराशा, बिहार में नहीं खुलने वाला है इंडी का खाता- सम्राट*

*लालू परिवार को इस बार भी हाथ लगेगी निराशा, बिहार में नहीं खुलने वाला है इंडी का खाता- सम्राट*

 

**बिहार के लोगों के मन में आज भी ताजा है जंगलराज की यादें* 


**भ्रष्टाचार के पर्याय लालू परिवार को नहीं मिलेगा जनता का साथ* 


**बिहार की जनता को नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर है भरोसा* 


पटना, 29.04.2024


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण में लालू प्रसाद के राजद के पक्ष में वोट करने की अपील पर कहा कि लालू प्रसाद और उनका पूरा कुनबा भ्रष्टाचार का प्रतीक है। लालू परिवार को पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार में निराशा ही हाथ लगने वाली है। बिहार में इंडी गठबंधन का खाता नहीं खुलने वाला है। 


श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों के मन में आज भी लालू-राबड़ी शासनकाल के ‘जंगलराज’ की यादें ताजा है। लालू-राबड़ी राज में किस तरह से प्रशासन दुबका हुआ और अपराधियों, माफियाओं का मन बढ़ा हुआ था, जिसके कारण लोग घरों से निकलने के पहले अपनी सकुशल वापसी की कामना करते थे। यह वहीं दौर था जब सत्ता के संरक्षण में फिरौती के लिए अपहरण को उद्योग का दर्जा दे दिया गया था। अपराधियों और रंगादारों के आतंक से हजारों, व्यवसायियों, डॉक्टरों व अन्य कारोबारियों को बिहार से पलायन करना पड़ा था। 


उन्होंने कहा कि लालू परिवार अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए राजनीति का दुरूपयोग कर रहा है। परिवार के आधे दर्जन से ज्यादा सदस्य बेनामी सम्पत्ति के मामले में आरोपित है। लालू परिवार के भ्रष्टाचार पर कानून का शिकंजा कसने वाला है, इसलिए इस परिवार को लोकतंत्र और संविधान खतरे में दिख रहा है। लालू प्रसाद चाहे जितना भी झूठ का पहाड़ खड़ा करें, देश और प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि आज देश नरेन्द्र मोदी जैसे एक मजबूत नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित है। 


लालू को बताना चाहिए कि जिस कांग्रेस ने 1975 में देश के संविधान का गला घोंट कर लोकतंत्र का अपहरण कर लिया था, आज उसी कांग्रेस के साथ क्यों है? चारा घोटाले के 4 मामलों में सजायफ्ता लालू प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछना हास्यास्पद है। बिहार की जनता लालू प्रसाद को अच्छी तरह से जान चुकी है। लालू प्रसाद के तिकड़म और झांसे में जनता अब नहीं आने वाली है।

0 Response to " *लालू परिवार को इस बार भी हाथ लगेगी निराशा, बिहार में नहीं खुलने वाला है इंडी का खाता- सम्राट* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article