
*पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में मनाई खुशी, मिठाइयां बांटी
पटना, 30 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रदेश भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने आज खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी।
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सिंह ने इस मौके पर
कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्रा सभागार में कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया।
सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई थी।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है।
इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रभारी यू पी शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, संजय खंडेलिया, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, शिवपूजन राम, संतोष पटेल, संजय निषाद, प्रभात मालाकार, रमन चंद्रवंशी, उमेश सिंह, राकेश चौरसिया, सुनील चन्द्रवंशी, मुकेश मंडल, सुरेश चौरसिया सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Response to " *पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में मनाई खुशी, मिठाइयां बांटी"
एक टिप्पणी भेजें