*महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा पेश किया गया पटना नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2024 - 2025 का बजट*

*महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा पेश किया गया पटना नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2024 - 2025 का बजट*


पटना- 4 मार्च 2024


माननीय महापौर की अध्यक्षता में सोमवार को पटना नगर निगम की बजट के लिए आयोजित बैठक संपन्न हुई। महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त द्वारा *2054.33 करोड़ रुपए का बजट आगामी 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए पेश किया गया।* पटना शहर के विकास एवं सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए माननीय पार्षदों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर बजट को पास किया गया। 


*बजट के प्रमुख बिंदु*


सभी *75 वार्डों में प्रत्येक वार्ड पार्षद को विकास निधि के तहत मिलने वाली एक करोड़ रुपए की राशि निगम मद से दी जाएगी। अब इस 1 करोड़ रुपए की राशि से वार्ड पार्षद अपने विवेक से अपने क्षेत्र में विकास से संबंधित हर कार्य कर सकेंगे।*


*इस बार हर घर नल योजना के तहत 115 करोड़ रुपए की राशि का बजट है।*


*जलजमाव स्कीम में 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।*


*150 सीएनजी क्लोज टिप्पर मशीन की खरीदारी के लिए 18 करोड़ रुपए।*


 *पार्कों में ओपन जिम के लिए 2 करोड़ रुपए।*


*पटना नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट क्लासेस और ई लाइब्रेरी के लिए 3.40 करोड़ रुपए।*


*आर्ट कल्चर, ड्रामा स्कूल के डेवलपमेंट के लिए 5 करोड़ रुपए।*


*पटना नगर निगम द्वारा योगा सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा इसके लिए 1 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।*


*पटना नगर निगम द्वारा निगम मार्ट का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी लागत 20 करोड़ रुपये होगी।*


*शहर में शौचालय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 5 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।*

*3.75 करोड़ की लागत से वाटर एटीएम शहर के सभी सार्वजनिक एवं विशेष स्थलों पर लगाया जाएगा।*


*रामाचक बैरिया डंपिंग यार्ड के बाउंड्री के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट है।*


*पटना नगर निगम द्वारा 2024-2025 के लिए 2054.33 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया।*


*प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम के डीजल वाहनों को सीएनजी में कन्वर्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।*


*पटना के 12 जगह पर सार्वजनिक फ्री वाईफाई के लिए 2.50 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।*


 *वॉटर ट्रीटमेंट कर पानी को दोबारा उपयोग करने लायक बनाने के लिए 6 स्थान पर प्लांट लगाए जाएंगे और इसके लिए 21 करोड़ रुपए का बजट है।*


 *गरीब मजदूर सफाई कर्मियों के लिए 50 करोड़ रुपए का अफॉर्डेबल हाउसिंग का बजट रखा गया है।*


 *प्रदूषण को देखते हुए स्मोग गन और लिक्विड ट्री के लिए 4 करोड़ रुपए का बजट है।*


बजट की विशेष बैठक में माननीय महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी कुमारी, नगर आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर, माननीय स्थायी समिति के सदस्य इन्द्रदीप कुमार चंद्रवंशी, डॉ. आशीष सिन्हा, विनोद कुमार सहित माननीय पार्षदगण एवं नगर निगम के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 Response to " *महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा पेश किया गया पटना नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2024 - 2025 का बजट*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article