जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर श्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बिहटा में केरोसिन, डीज़ल, रासायनिक पदार्थ इत्यादि के अवैध भंडारण स्थल पर आज शाम छापेमारी की गई

जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर श्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बिहटा में केरोसिन, डीज़ल, रासायनिक पदार्थ इत्यादि के अवैध भंडारण स्थल पर आज शाम छापेमारी की गई

 

जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर श्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बिहटा में केरोसिन, डीज़ल, रासायनिक पदार्थ इत्यादि के अवैध भंडारण स्थल पर आज शाम छापेमारी की गई। इन पदार्थों के बड़े पैमाने पर की जा रही कालाबाजारी से संबंधित गुप्त सूचना पर जिलाधिकारी ने रेड करने का निदेश दिया था। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को समर्पित प्रारंभिक प्रतिवेदन के अनुसार 3 बड़े टैंकर, 2 छोटे टैंकर, 1,000 लीटर की क्षमता वाले केरोसिन और अन्य इंधनों से विभिन्न मात्राओं में भरी 13 टंकिया, विभिन्न रासायनिक पदार्थ, मोटर सेट, इत्यादि जब्त किए गए हैं।


 अनुमंडल पदाधिकारी को विस्तृत प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति) को कालाबाज़ारी करने वालों का लाइसेंस रद्द करने एवं दोष प्रमाणित होने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

0 Response to "जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर श्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बिहटा में केरोसिन, डीज़ल, रासायनिक पदार्थ इत्यादि के अवैध भंडारण स्थल पर आज शाम छापेमारी की गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article