
357 वाँ प्रकाश पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था हेतु पटना साहित रेल्वे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त किये गये अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी
दिनांक:-14.01.2024
दिनांक-14.01.24 को रेत पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार आगामी दिनांक-15.01.24 से 17.01.24 तक श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज का 357 वाँ प्रकाश पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था हेतु पटना साहित रेल्वे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त किये गये अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं ब्लों को श्रीमती भावना वर्मा, वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), पटना के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था/भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य विषय पर ब्रिफिंग किया गया। जिसमें पु०नि० गोपाल मंडल, पु०नि० मनोज कुमार पाटक, पु०नि० राजेश कुमार सिंह, पु०नि० राजेश कुमार सिन्हा, पु०नि० सुनील कुमार, रेल पी०पी० अध्यक्ष, पटना साहिब एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भाग लियें। ब्रिफिंग में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा यात्रियों के साथ कुशल व्यवहार करने एवं अन्य बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
0 Response to "357 वाँ प्रकाश पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था हेतु पटना साहित रेल्वे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त किये गये अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी"
एक टिप्पणी भेजें