
धर्म परायण और समाज सेवी महिला बुद्धिमानी देवी का निधन
पटना
स्थानीय कंकड़बाग कॉलोनी निवासी स्वर्गीय जय नंदन सिंह की धर्मपत्नी धर्म परायण समाजसेवी बुद्धिमानी देवी का निधन पिछले दिनों हुआ तत्पश्चात आज उनके संगीत श्रद्धांजलि के साथ साथ ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।उनके तैल चित्र पर इस क्षेत्र के कई गण्यमान अतिथियों ने श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्पित किए। आपको बताना चाहता हूं की बुद्धिमानी देवी जिनका जन्म 1934 में हुआ और इस निधन इस वर्ष और इस महीने हुआ। उनके निधन से पूरे जिले में खास करके कंकड़बाग के लोगों में काफी दुख हुआ।
अपने पीछे अपने चार बेटे डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद सिंह,डॉक्टर सुरेंद्र सिंह,दिलीप कुमार उर्फ दीपू, दीपक उर्फ छोटे सहित कई पोता पोती को छोड़कर चली गई।
अपने जीवन काल में बुद्धिमानी देवी ने हर वर्ग के लोगों की समस्या का समाधान तन मन धन से करती थी।आज उनके निधन से पूरे समाज और पटना जिलों में शोक की लहर फैल चुकी है। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कला संस्कृति पुरुष व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी "संत"ने कहा की माता के निधन से हम सभी काफी दुखित है। जिन्होंने हर के कल्याण की बातें सोचती थी वह कितनों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करती रही है कई बच्चों को जो फीस के बिना पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे उसे भी मदद करती थी। ऐसी महिलाओं को समाज से उठ जाना दुखद समाचार ही हुआ। वास्तव में ये एक अच्छी अभिभाविका बन करके लोगों के बीच सहयोगी रही।
0 Response to "धर्म परायण और समाज सेवी महिला बुद्धिमानी देवी का निधन"
एक टिप्पणी भेजें