डॉ गुरु एम. रहमान श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बने

डॉ गुरु एम. रहमान श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बने

 

संजीव कुमार मिश्र ने डॉ गुरु एम. रहमान को सप्रेम भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता


पटना,  23 नवंबर। बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् तथा अदम्या अदिति गुरुकुल के संस्थापक डॉ गुरु एम. रहमान श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बनाये गए हैं। इसकी घोषणा करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने बताया कि अभियान का संरक्षक बनने के लिए गुरु रहमान से अभियान के पदाधिकारियों ने संपर्क किया। जिसके उपरांत उन्होंने गुरुवार (23 नवंबर) को संरक्षक बनने पर अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।  


इसके बाद अभियान के संस्थापक तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने डॉ गुरु रहमान को गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही डॉ गुरु रहमान का वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन भी किया गया। श्री मिश्र ने स्वागत के दौरान उन्हें बताया कि विगत तीन वर्षों में अभियान द्वारा बिहार समेत देश भर में आम से खास लोगों के बीच ढाई लाख से ऊपर श्रीमद्भगवद्गीता नि:शुल्क भेंट की जा चुकी है और यह अभियान अनवरत चल रहा है। 


गीता अभियान के संरक्षक बनने के बाद जाने-माने शिक्षाविद् डॉ गुरु रहमान ने कहा कि घर-घर गीता, जन-जन गीता के संकल्प के तहत भारतवर्ष के लोगों के बीच नि:शुल्क गीता जी पहुंचाने का अभियान सचमुच में अद्वितीय एवं अलौकिक है। उन्होंने कहा कि गीता में मानव जीवन के हर प्रश्नों का उत्तर समाहित है। इसे और प्रचार-प्रसार कर सनातन धर्म को मजबूत करने की आवश्यता है। डॉ गुरु रहमान ने अभियान को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। 


0 Response to " डॉ गुरु एम. रहमान श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बने"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article