
संगठन के जिला इकाई का पुनर्गठन
Date: 30/10/2023
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सिवान इकाई के द्वारा एक निजी सभागार में प्रथम वार्षिकोत्सव सह शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. सोहैल राष्ट्रीय सचिव श्री प्रेम रंजन एवं कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क यात्रा के दौरान अतिथियों के स्वागत एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। समारोह के दौरान लगभग 500 शिक्षकों एवं 400 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समारोह के सफल आयोजन में सिवान इकाई के अध्यक्ष रजनीश रंजन, सचिव उमेश कुमार सिंह, संयोजक ऋषिराज एवं सीवान इकाई के अन्य पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में सिवान के विभिन्न प्रखंड के निजी विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान जिले में सेवारत चिकित्सकों एवं सेवानिवृत शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह ने बच्चों के बेहतरीन प्रस्तुति के लिए उनकी भूरी
भूरी प्रशंसा की। उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. सोहैल ने कहा की इस प्रकार का कार्यक्रम प्रतिवर्ष सिवान में होगा और जिले
में निजी विद्यालयों के किसी भी समस्या का समाधान संगठन की जिम्मेदारी होगी।
सचिव श्री प्रेम रंजन ने कहा की जिले में यह कार्यक्रम संगठन के पुनर्गठन की अधिकारिक घोषणा है। उन्होंने सीवान इकाई के पदाधिकारियों के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा की अपने कर्तव्यों के प्रति लगनशीलता ही निजी विद्यालयों की पहचान है।
0 Response to " संगठन के जिला इकाई का पुनर्गठन"
एक टिप्पणी भेजें