डा एके सिन्हा ने मरीज का बांह कटने से बचाया

डा एके सिन्हा ने मरीज का बांह कटने से बचाया

 

- मशीन में बांह घुसने से दाहिने हाथ की दो हड्डी हाथ से अगल हो गई थी

- केशव हॉस्पिटल में डॉ. सिन्हा ने किया मुश्किल ऑपरेशन


दानापुर/ पटना

 डा एके सिन्हा ने 35 वर्षीय एक मरीज का बांह कटने से बचा लिया और उसे एक नई जिंदगी दे दी। खगड़िया के रवि कुमार मंडल(बदला हुआ नाम) का दायां बांह काम करने के दौरान मशीन में घुस गया था, परिणामतः उसकी केहुनी से ऊपर सात इंच हड्डी बांह से पूरी तरह अलग हो गई थी। वहीं केहुनी से नीचे भी बांह डैमेज हो चुका था। मरीज का बांह सिर्फ मांसपेशी के सहारे झूल रहा था। इस गंभीर दुर्घटना के बाद जब उसके परिजन कई अस्पतालों में पहुंचे जहां उन्हें बांह काटने की बात कही गयी। इसके बाद वे दानापुर के सगुना मोड़ स्थित केशव हॉस्पिटल पहुंचे। यहां ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एके सिन्हा ने उन्हें बांह नहीं काटने का भरोसा दिलाया। यह बहुत मुश्किल फैसला था। मरीज की जान पर बनी हुई थी। मगर डॉ. सिन्हा ने  उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उसे ठीक करेंगे। डॉ. सिन्हा ने उसका ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने पैर की हड्डी की एक इकाई को निकालकर उसके बांह के दोनों हिस्से में इम्लांट किया। इस बेहद मुश्किल ऑपरेशन में चार घंटे से ज्यादा का समय लगा। मरीज को एक हफ्ते तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। उसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। डॉ. एके सिन्हा की देखरेख में उसकी फिजियो थेरेपी चल रही है। 

डॉ. सिन्हा बताते हैं कि रवि के बांह में ताकत आ गयी है। जल्द ही उसका हाथ काम करने लगेगा और समय के साथ उसका बांह सामान्य होता चला जाएगा। मुन्ना के परिजन डॉ. एके सिन्हा और केशव हॉस्पिटल को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। वे कहते हैं कि केशव हॉस्पिटल ने मुन्ना को एक नई जिंदगी दी है।



0 Response to "डा एके सिन्हा ने मरीज का बांह कटने से बचाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article