तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करके पर्यटकों के लिए आमद की राह आसान की : एजाज अहमद

तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करके पर्यटकों के लिए आमद की राह आसान की : एजाज अहमद


 पटना 19 अगस्त 2023:

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को इस बात के लिए बधाई दी है कि उन्होंने बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में विकास के जो कार्य किए हैं, उससे  बिहार में पर्यटकों के आमद में लगातार  वृद्धि हुई है।

 इन्होंने आगे कहा कि बिहार के ऐतिहासिक, पावन भूमि का इतिहास देश के इतिहास का केंद्र रहा है। बिहार की संस्कृति देश की संस्कृति का प्रमुख अंग रहा है। बिहार के पर्यटन स्थल पूरा देश ही नहीं, पूरे विश्व के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के केंद्र के तौर पर रहा हैं। बिहार जहां एक ओर राजगीर है, वहीं दूसरी ओर बाल्मीकि नगर तथा बौद्ध  सर्किट, जैन सर्किट सूफी संत सर्किट के  साथ-साथ पर्यटकों के लिए सीता जी की जन्म भूमि सीतामढ़ी तथा बोधगया गौतम बुद्ध की ज्ञान की भूमि रहा है,वहीं सूफी संत ने बिहार में गंगा -जमुना संस्कृति को मजबूती देकर सांस्कृतिक रूप से बिहार को आम लोगों के लिए आकर्षित किया है । जहां लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ वैशाली है, वही गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि हरमंदिर साहिब 

(पटना साहिब) है जो पर्यटकों के साथ-साथ सभी धर्म के लोगों को मिलकर रहने की प्रेरणा देता है

       एजाज ने आगे कहा कि माननीय उप मुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी  बिहार के पर्यटन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों के विकास और उनकी ब्रांडिंग के लिए  एक विस्तृत योजना के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं, और बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करके आय के स्रोत भी मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जो बिहार के लिए महागठबंधन के सरकार के संकल्प को मजबूती प्रदान करेग

0 Response to "तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करके पर्यटकों के लिए आमद की राह आसान की : एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article