
बिहार के राज्यपाल श्री अर्लीकर का खुदा बख्श लाइब्रेरी में आगमण
पटनाः 19.8.2023- बिहार के राज्यपाल, खुदाबख्श लाइब्रेरी के चयरमैन माननीय श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लीकर ने 19 अगस्त 2023 को खुदाबख्श लाइब्रेरी का दौरा किया और लगभग डेढ़ घंटे तक लाइब्रेरी और उसकी कलाकृतियों का निरीक्षण किया। डॉ. शाइस्ता बेदार, निदेशक, खुदा बख्श लाइब्रेरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल ने पुस्तकालय के सन्दर्भ कक्ष, संग्रहालय कक्ष, पाण्डुलिपि संग्रह कक्ष का निरीक्षण किया तथा पाण्डुलिपियों के डिजिटलीकरण कार्य का भी अवलोकन किया तथा उसकी तकनीकों की सराहना की। उन्होंने वाचनालय में पाठक से भी मुलाकात की। इस अवसर पर, सबसे महत्वपूर्ण पांडुलिपियां दिखाई गईं, विशेष रूप से चिकित्सा विज्ञान और सर्जरी पर महत्वपूर्ण कार्य, किताब अल-हशाइश, किताब अल-तसरीफ, भारत के इतिहास और सभ्यता पर तारीखे खानदाने तैमूरिया और मुरक्का अल-मुलूक की पांडुलिपियां दिखाई गईं, दीवाने हाफ़िज़ की वह दुर्लभ पांडुलिपि भी दिखाई गई, जिस पर हुमायूँ और जहाँगीर की तहरीर (हस्तलिखित) मौजूद है, राज्यपाल महोदय ने फ़िरदौसी के शाहनामा के लघु चित्रों को देखकर कहा कि इस पुस्तकालय में इतनी बहुमूल्य कलाकृतियों को देखने के लिए एक बार आना ही काफी नहीं है। इसके अलावा उन्हें हिसाबाते फौजदाराने महाराजा रणजीत सिंह (रोजनामचा रणजीत सिंह), दक्षिण भारत के देवी-देवता और उनके अंग्रेजी भजन, श्रीमद्भागवत गीता, रामायण, अमीर खुसरो की पांडुलिपियां आदि उनके निरीक्षण के लिए प्रस्तुत की गईं। राज्यपाल महोदय ने बड़ी दिलचसपी से इन दुर्लभ कलाकृतियों को देखा और उनसे संबंधित आवश्यक जानकारी ली। लाइब्रेरी की दुर्लभ कलाकृतियों और उन के रख-रखाव से वह बहुत प्रभावित हुए और इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने पुस्तकालय में दोबारा आने की बात कही। उन्होंने विजीटर रजिस्टर पर अपने विचार दर्ज करते हुए पुस्तकालय की कलाकृतियों और पुस्तकालय के कार्यों की प्रशंसा की।
0 Response to " बिहार के राज्यपाल श्री अर्लीकर का खुदा बख्श लाइब्रेरी में आगमण"
एक टिप्पणी भेजें