*विकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी*

*विकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी*

 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा , पटना, 31 अगस्त ::


बिहार के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकास वैभव को रक्षा बंधन के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक संस्थान के महिला टीम ने पवित्र रक्षा सूत्र (राखी) बांधी। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई जिले के सांसद चिराग पासवान को भी मानव अधिकार रक्षक संस्थान के महिला टीम ने पवित्र रक्षा सूत्र (राखी) बांधी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक के महिला टीम ने रक्षा सूत्र (राखी) को स्वयं निर्मित की थी। भाई बहन के प्रेम  पर्व के रूप में रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस पर्व में यह आवश्यक नहीं होता है कि भाई बहन का रिश्ता सहोदर भाई बहन तक सीमित हो। यह पर्व मुंहबोले भाई बहन से लेकर वैसे भाई बहन भी शामिल होते हैं जो एक दूसरे से भाई बहन की तरह मिलते हैं। इस पवित्र अवसर पर मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला टीम ने सक्रीय कदम उठा कर ने अपने हाथों से बनाई राखी को भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ  अधिकारी विकास वैभव और  जमुई जिले के सांसद चिराग पासवान के कलाई पर राखी बांधकर बिहार के बेहतर भविष्य और रक्षा की कामना की।


उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, एक्टिव मेंबर सरिता सिंह, रश्मि सिन्हा, किरण कुमारी, एससी एसटी विंग की महासचिव आशा देवी शामिल थी। एससी एसटी विंग की महासचिव आशा देवी ने सांसद चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक के कार्यशैली से अवगत कराया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा ने कहा कि विकास वैभव द्वारा जो लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम चलाया जा रहा है इससे मानव अधिकार रक्षक संस्था भी जुड़ कर बहुत गर्व महसूस करती है, राखी के अवसर पर हम सभी ने विकास वैभव को राखी बांधी और उनके लंबी उम्र के लिए दुआ की।


उन्होंने बताया कि विकास वैभव ने इस पल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भी आज बहुत अच्छा लगा और मानव अधिकार रक्षक टीम के कार्यों से शुरू से ही काफी प्रभावित होते रहे है। मैं संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

                 

0 Response to "*विकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article