दीदीजी का सावन महोत्सव, हरे हरे परिधानों में थिरकती रहीं महिलाएं

दीदीजी का सावन महोत्सव, हरे हरे परिधानों में थिरकती रहीं महिलाएं


 खगौल(पटना)।पटना की सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने आज खगौल के मोतीचौक  स्थित सामुदायिक भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, बिहार की लब्धप्रतिष्ठत साहित्यकार ममता मेहरोत्रा,पद्मश्री विमल जैन,जीएसटी कमीश्नर समीर परिमल और बिहार की प्रसिद्ध निःसंतानता विशेषज्ञ डा. सिमी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
 मौके पर उद्घाटनकर्ता राजीव रंजन ने कहा कि सावन हरियाली और नवजीवन का प्रतिक है। पकृति में परिवर्तण  का समय है। हम सबको को इसके महत्व को समझना प चाहिए।पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस माह में पेड़ पौधे लगा कर इसका स्वागत करना चाहिए।
दीदीजी फाउंडेशल की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा फाउंडेशन प्रति वर्ष सावन महोत्सव या सावन मिलन समारोह का आयोजन करता रहा है। यह हम महिलाओं के लिए यह अवसर होता है कि घरेलु और दफ्तर के कामकाज की चिंता से परे सकुन के दो पल आपस में मिल कर बिताएं। उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव के कपल्स को शामिल होना चाहिए क्योंकि साजन के बिना सावन कुछ अधूरा सा लगता है।
  महिला नाटककार ममता मेहरोत्रा ने कहा कि साहित्य में सावन महीने का विशेष महत्व है। साहित्यकारों के लिए यह प्रिय महीना होता है। कारण भी हरियाली,कोमल कपोलें, बादल, मेघ और रिमझिम फुहारें इस महीने को बहुत ही खूबसरत बना देते हैं। शायर समीर परिमल ने अपनी रचना के साथ अपना उद्बोधन किया तो पद्मश्री विमल जैन और इनफर्टीलिटी विशेषज्ञ डा. सिमी कुमारी ने भी दर्शकों को संबोधित किया।
  कार्यक्रम का संचालन अजय अमबष्ठा और पल्लवी कर रही थी।कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण नृत्य से हुआ। दीदीजी फाउंडेशन के कलाकारों ने अपनी पहली प्रस्तुति राधाकृष्ण नृत्य से ही भक्ति और प्रेम का माहौल बना दिया। फिर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सावन पर आधारित गानें प्रस्तुत कर प्रेम फुहारों की वर्षा करते रहे। अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली सुप्रिया सिन्हा,राकेश कुमार,मेघाश्री अंजु,निलोफऱ शवनम,नंदिता चक्रवर्ती, प्रवीण बादल,कुमार संभव,संजय राज,प्रिया भारती, कुमार पंकज, आनंद सिन्हा,आयुष पापियागांगुली खत्री,तनु गांगुली,स्मिता राय,अश्वनी सिन्हा आदि प्रमुख रहे। 
    कार्यक्रम के बीच में नीतु नवगीत आईं तो पटना को साफ और स्वच्छ बनाने का संदेश दे गईं। देर शाम चले इस कार्यक्रम में सावन क्वीन का ताज भी वहां उपस्थित महिलाओं को पहनाया गया। 
साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंदेशन द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू प्रिंस,नेहा परवीन, निरंतरा हर्षा रंजना कुमारीऔर रंजीत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

0 Response to "दीदीजी का सावन महोत्सव, हरे हरे परिधानों में थिरकती रहीं महिलाएं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article