राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर सात शहीदों को याद एवं नमन किया

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर सात शहीदों को याद एवं नमन किया


पटना 11 अगस्त 2023 :

आज पटना के शहीद स्मारक परिसर सचिवालय के समीप   शहीद दिवस के अवसर पर शहीद हुए सात वीर सेनानियों की कुर्बानियों को याद एवं नमन करते हुए उनके प्रति राजद के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

     प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि स्वतंत्रता के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को फहराने वाले आज़ादी के लिए  दीवाने सात युवा जिन्होंने  आजादी के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी थी।  सन 1942 में आज के ही दिन पटना के पुराने सचिवालय पर तिरंगा फहराने के क्रम में अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए सातों वीर युवाओं;  क्रमश: उमाकांत प्रसाद सिन्हा, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगपती कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह एवं राम गोविंद सिंह जी को कोटि कोटि नमन करते हुए  राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन सभी की कुर्बानियों को याद कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।

   माल्यार्पण करने वाले नेताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव श्री जयप्रकाश नारायण यादव, श्री श्याम रजक, बीनू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल ,श्री शिवचंद्र राम,मधु मंजरी, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधायक मोहम्मद कामरान ,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव निराला यादव, प्रोफेसर चंद्रदीप यादव, भाई अरुण कुमार ,बल्ली यादव,ई अशोक यादव, अभिषेक सिंह ,संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, मनोज सिंह ,नंदू यादव खुर्शीद आलम सिद्दीकी, विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी ,डॉ अनवर आलम ,विजय यादव,  अनिल कुमार साधु ,कुमर राय, सत्येंद्र गौंड,राजेश पाल, प्रदेश सचिव प्रमोद सिंहा, राजद नेता अशोक यादव, प्रदीप मेहता ,रतन यादव, मनोज यादव ,शाहनवाज आलम ,ओम प्रकाश चौटाला,  चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण सहित बड़ी संख्या कार्यकताओं ने माल्यार्पण कर शहीदों को याद और नमन किया 

0 Response to " राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर सात शहीदों को याद एवं नमन किया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article