पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह


जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 01 अगस्त ::


स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह की पुण्यतिथि पटना स्थित यूथ हॉस्टल में RVS एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और RD न्यूज 24 डॉट कॉम के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में  “महिलाओं और बच्चों पर सघन अपराध रोकने वालें लोगों “ को सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए। यह समारोह इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। यह कदम सराहनीय है। किसी भी व्यक्ति के नाम से कोई संस्था बनती है और वह संस्था पुण्य तिथि मनाता है, सम्मान समारोह आयोजित करता है और स्मारिका का प्रकाशन करता है, यह आयोजन समाज के प्रति अपनी जवाबदेही और कर्तव्य को सुनिश्चित करता है। उन्होंने RD न्यूज 24 डॉट कॉम के संपादक रीता सिंह को एक महिला होकर इस तरह की सराहनीय कार्य करने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा किया। 


महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है। इसलिए समाज का दायित्व होता है कि महिलाओं की रक्षा हर क्षेत्र में करना चाहिए। लेकिन अफसोस है कि समाज रक्षा की जगह उल्टा ही राजनीति मुद्दा बना के ठगने का काम कर रही है।जरूरत है कि महिलाओं को समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ कंधे से कंधे मिला कर काम करना चाहिए।


RD न्यूज 24 डॉट कॉम के संपादक रीता सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शुभकामना देते हुए कहा है कि समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को राष्ट्र और समाज सदैव याद करता है। उनके सदगुणों को आत्मसात करने की जरूरत है और उनके आदर्श जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की भी आवश्यकता है। न्यास सदैव ईमानदारी के साथ समाज के वंचित एवं जरूरतमंदों  के साथ खड़ा रहे, इसकी सार्थक पहल की जानी चाहिए।


रीता सिंह ने कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपनी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्तता के कर्ण समारोह में शामिल नहीं होने की सूचना देते हुए RVS एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और RD न्यूज 24 डॉट कॉम को बधाई दिया है और कार्यक्रम की सफलता और प्रकाश्य स्मारिका की उपयोगिता के लिए मंगलकामना दिया है।   


उन्होंने कहा कि  समाज का स्वरूप बदलना है तो पहले अपने स्वरूपों को बढ़िया कीजिय और दबे कुचले  प्रताड़ित, महिलाएं, शोषित पुरुष वर्ग, बूढ़े, माँ पिता, वंचित वर्ग, अशिक्षित वर्ग, बेरोजगार, पर ध्यान देना मेरी संस्था का दायित्व है न कि अधिकार। RVS एडुकेशनल एंड सोशल वेल फेयर ट्र्स इसी पहलुओं पर काम करती है।


शिक्षिका मलिका शुक्ला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बहुत बरे बरे वादे सिर्फ कागज पर है, धरातल पर नही। इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। रीता सिंह जैसे महिलाओँ की जरूरत है, स्मारिका सम्मान समारोह आयोजित करना अपने राष्ट्र के प्रति सच्ची लगन, श्रद्धा है। स्मारिका अपने उद्देश्यों को पूरा करे, इसके लिए हम लोग इनके साथ मिल कर लक्ष्यों को पूरा करेगे।


पालीगंज की विधायक ऊषा विद्यार्थी ने कहा कि सम्मान समारोह का आयोजन करना राष्ट्र का सम्मान करना जैसा है, हमें इसे समझने की जरूरत है और साथ ही साथ जीवन मे उतारने की आवश्यकता है, महिलाओं का सम्मान करना, अपने संस्कारो को सम्मान करना जैसा है।


समारोह की सफलता का श्रेय RD न्यूज 24 डॉट कॉम के संपादक रीता सिंह ने डॉ रेखा सिंह, डॉ एन पी प्रियदर्शनी, CS संजय कुमार सिंह (मानस पुत्र), RD न्यूज दिल्ली के मुख्य संपादक नेहा राज एवं यूथ एजेंडा के समाचार संपादक प्रेम कुमार, खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्या नंद विकल, बिहार कछत्रीय एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा सिंह, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बिहार पुलिस ऐशोसिएसन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, वार्ड पार्षद पिंकी यादव, डॉ बिंदा सिंह, उप संपादक मिथिलेश सिंह को देती ह 

0 Response to " पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी स्व० रामव्यास सिंह "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article