*संयुक्त किसान मोर्चा 3 अक्टूबर 2023 को सभी जिला मुख्यालयों पर  विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा*

*संयुक्त किसान मोर्चा 3 अक्टूबर 2023 को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा*


 28 अगस्त 2023*

*संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वाहन सभी राज्यों के राजधानी में महापराव को बिहार में 26-27-28 नवंबर 2023 को पटना में किसानो व मजदूरों का संयुक्त महापाराव कार्यक्रम में राज्य भर से हजारों हजार किसान भाग लेंगे।*

आज पटना के छज्जू बाग स्थित विधायक आवास 13 में संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन किसान महासभा द्वारा आयोजित था।

 बैठक का ऐजेंडा 9 अगस्त, 15 अगस्त, और 24 अगस्त के कार्यक्रमों की समीक्षा और 3 अक्टूबर और 26-28 नवंबर को घोषित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों पर चर्चा थी।


9 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बिहार के सभी जिलों में किसानों और खेतमजदूरों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक आह्वान को चिह्नित करते हुए केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ “कॉर्पोरेट लुटेरों, भारत छोड़ो, खेती छोड़ो” की मांग के साथ जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा/आरएसएस और केन्द्र सरकार द्वारा संविधान, संघवाद और धर्मनिरपेक्षता पर हमले के खिलाफ “आजादी बचाओ दिवस” की आयोजन की गई। 


24 अगस्त को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा अखिल भारतीय मजदूर किसान संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में किसान और मजदूर संगठनों के साथ समन्वय में राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के आह्वान की भी घोषणा की गई, जिसमें 2021 में लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार की याद में 3 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाना और 26 से 28 नवंबर तक सभी राज्य राजधानी में राजभवन के सामने महापड़ाव का आयोजन करना शामिल है।


आज की बैठक में 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार को चिन्हित करते हुए ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में बिहार के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 26-27-28 नवंबर को पटना में तीन दिवसीय किसान मजदूर महापड़ाव आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जायेगा।


संयुक्त किसान मोर्चा ने कोशी में आयी बाढ़ का संज्ञान लिया। बाढ़ के कारण बिहार के कई जिलों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा बिहार सरकार से बाढ़ से निपटने के लिए सरकार के मानक को लागू करते हुए आपदा प्रबंधन टीम भेजने और प्रभावितों को अविलंब सहायता और क्षतिपूर्ति प्रदान करने की मांग करता है। इसके साथ बाढ़ से हुए फसल की क्षति के लिए किसानों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।

बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड राजेंद्र पटेल ने किया।

बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा से उमेश सिंह और राजेंद्र पटेल, बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) से विनोद कुमार एवं सोने लाल प्रसाद, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा से नंद किशोर सिंह, जय किसान आंदोलन से ऋषि आनंद, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय से उदयन राय, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन से मणिकांत पाठक, अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन से रामबृक्ष राम और रामचंद्र सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन से वी० वी० सिंह और मनोज कुमार, जल्ला किसान संघर्ष समिति से शंभू नाथ मेहता और मनोहर लाल, बिहार किसान समिति से पुकार, किसान संघर्ष समिति से जवाहर निराला, और ऑल इंडिया किसान फेडरेशन से जमीरुद्दीन शामिल थे। 

0 Response to " *संयुक्त किसान मोर्चा 3 अक्टूबर 2023 को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article