
बिहार- झारखंड के ऑडियोलॉजिस्ट और पिच थेरेपिस्ट को मिली एडवांस तकनीक की जानकारी
पटना।
बिहार- झारखंड के ऑडियोलॉजिस्ट और पिच थेरेपिस्ट का एक दिवसीय वर्कशॉप शुक्रवार को आयोजित हुआ। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले इस वर्कशॉप में मुंबई से आईं रिसोर्स पर्सन सुश्री वी.जे. दाबू और ईएनटी सर्जन डॉ अभिनीत लाल ने विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसमें ऑडिटरी वर्बल थेरेपी, प्रिंसीपल ऑफ एवीटी, प्री रिक्यूजिट ऑफ एवीटी, एनोटॉमी ऑफ एवीटी, स्ट्रेटजी एंड टेक्नोलॉजी ऑफ एवीटी पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिनीत लाल ने बताया कि इस वर्कशॉप में करीब 40 ऑडियोलॉजिस्ट और पिच थेरेपिस्ट शामिल हुए। उन्हें ईएनटी से जुड़ी एडवांस तकनीक की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। इससे बिहार और झारखंड के ईएनटी सर्जन को मरीज के इलाज करने में ज्यादा मदद मिलेगी। क्योंकि मेडिकल के ईएनटी ब्रांच में ऑडियोलॉजिस्ट और पिच थेरेपिस्ट का महत्वपूर्ण रोल होता है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम शिवा हियरिंग एड सेंटर की मदद से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम राजा बाजार स्थित एक अस्पताल (पारस हॉस्पिटल) के बिल्डिंग में आयोजित हुआ।
0 Response to "बिहार- झारखंड के ऑडियोलॉजिस्ट और पिच थेरेपिस्ट को मिली एडवांस तकनीक की जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें