14 अप्रैल से 15 मई से  भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की अखिल भारतीय भाजपा हटाओ देश बचाओ आंदोलन

14 अप्रैल से 15 मई से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की अखिल भारतीय भाजपा हटाओ देश बचाओ आंदोलन


 आज 30 अप्रैल 2023 भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी  जैन मंदिर, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले की सीमापुरी ब्रांच  ने केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया।

 सीपीआई दिल्ली राज्य परिषद के सचिव व  राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय ने धरने को  संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब तक की सबसे ज्यादा  बेरोजगारी, सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में सबसे तेज वृद्धि का सामना कर रहा है।  जीवन यापन की लागत असहनीय सीमा तक बढ़ गई है, शिक्षा का न केवल निजीकरण और व्यावसायीकरण किया जा रहा है बल्कि यह महंगी हो गई है, भ्रष्टाचार सबसे अधिक है जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट से परिलक्षित होता है।  केंद्र सरकार क्रोनी कैपिटलिस्टों को फायदा पहुंचाने की नीति पर चल रही है।  महिला आरक्षण बिल अभी भी लंबित है व  लोकतंत्र खतरे में है।  सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति  को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है या केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा बहुत ही  परेशान किया जाता है।

 उन्होंने कहा कि सभी को एलपीजी सिलेंडर  500  रुपये में दिया जाना चाहिए।  सभी को यूनिवर्सल राशन कार्ड दिया जाएगा।  राशन में अब सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं।  सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को सांठगांठ वाले दोस्तों को बेचना बंद करें।  अडानी अंबानी का खेल खत्म होना चाहिए आदि।

 धरने को अन्य साथियों ने  भी संबोधित किया गया।  जिसमे अबसार अहमद, केहर सिंह दोनों भाकपा दिल्ली राज्य सचिवमंडल  सदस्य, राजकुमार, सचिव सीपीआई  उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला, शशि कुमार सचिव एआईवाईएफ दिल्ली राज्य, राम प्रसाद  अत्री सीपीआई  दिल्ली राज्य परिषद सदस्य और युवा नेता बलराज चोपड़ा शामिल हैं

0 Response to " 14 अप्रैल से 15 मई से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की अखिल भारतीय भाजपा हटाओ देश बचाओ आंदोलन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article