पारस हेल्थ पटना में मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की शुरुआत
• मां और नवजात शिशु को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा, NICU, PICU, आधुनिक लेबर रूम और 24×7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध
पटना, 28 नवंबर 2026: पारस हेल्थ पटना ने माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल (Maternity & Newborn Care) सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों एवं प्रबंधन के अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और नई सेवाओं की विशेषताओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस हेल्थ पटना के डायरेक्टर जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. विनिता पांडे और डॉ. स्मिता सिंह तथा बाल रोग विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. विवेक रंजन, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह ने भी मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. शान्ति राय एवं डॉ. प्रमीला मोदी उपस्थित थीं।
नई मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर सुरक्षित प्रसव और प्रसव के बाद तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में आधुनिक लेबर रूम, इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU), नवजात शिशुओं के लिए NICU (Neonatal Intensive Care Unit) और बच्चों के लिए PICU (Pediatric Intensive Care Unit) की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीजों को 24×7 चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों तथा बाल रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम के समन्वय से सामान्य एवं जटिल गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था और नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य मां और बच्चे दोनों को एक ही अस्पताल में समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डॉ. अहमद अब्दुल हई, डायरेक्टर जनरल सर्जरी ने कहा, "मातृत्व किसी भी परिवार के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील पड़ाव होता है। इस दौरान मां और नवजात शिशु दोनों को विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल, सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है। पारस हेल्थ में मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। NICU, PICU, आधुनिक लेबर रूम और क्रिटिकल केयर जैसी सुविधाओं के माध्यम से हमारा प्रयास है कि गर्भावस्था से लेकर प्रसव और उसके बाद तक माताओं एवं नवजात शिशुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें।"
पारस हेल्थ पटना के जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह ने कहा, "पारस हेल्थ का हमेशा से प्रयास रहा है कि बिहार के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके अपने शहर में उपलब्ध कराई जाएं। मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हर मां को सुरक्षित प्रसव और हर नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिलनी चाहिए। अनुभवी डॉक्टरों की टीम, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और 24×7 आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से हम परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं भरोसे का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
पारस हेल्थ पटना का लक्ष्य इस पहल के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना तथा पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के परिवारों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
पारस एचएमआरआई के बारे में
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ पटना में मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की शुरुआत"
एक टिप्पणी भेजें