पारस हेल्थ पटना में माइक्रो वैरिकोसीलेक्टॉमी से सफल ऑपरेशन
• पांच साल से संतान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे मरीज का हुआ उपचार
पटना।
पारस हेल्थ पटना में माइक्रोस्कोप की मदद से वैरिकोसील की सफल सर्जरी की गई। 35 वर्षीय नितेश कुमार पिछले पांच साल से संतान नहीं होने की समस्या से परेशान थे। उन्हें अंडकोष में दर्द की शिकायत भी थी। जांच में शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की बात सामने आई। इसके बाद अस्पताल के *वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. विकास कुमार* ने माइक्रो वैरिकोसीलेक्टॉमी तकनीक से मरीज का सफल ऑपरेशन किया।
डॉ. विकास कुमार के अनुसार, माइक्रो वैरिकोसीलेक्टॉमी अत्याधुनिक तकनीक से की जाने वाली सर्जरी है, जिसमें छोटा चीरा लगता है, दर्द और संक्रमण का जोखिम कम रहता है। इसके साथ ही वैरिकोसील दोबारा होने की आशंका भी कम होती है। उन्होंने बताया कि वैरिकोसील में अंडकोष की नसें फैल जाती हैं। इससे कुछ मरीजों में दर्द के साथ शुक्राणुओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। माइक्रोस्कोप की मदद से की जाने वाली सर्जरी में प्रभावित नसों की बारीकी से पहचान कर उनका उपचार किया जाता है। इससे आसपास की महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
डॉ. विकास कुमार ने कहा कि अंडकोष में लगातार दर्द या संतान प्राप्ति में परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच से समस्या की पहचान कर उचित उपचार किया जा सकता है।
पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि पारस एचएमआरआई में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। पुरुष प्रजनन संबंधी समस्याओं में विशेषज्ञ परामर्श और सही उपचार महत्वपूर्ण हैं।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "पारस हेल्थ पटना में माइक्रो वैरिकोसीलेक्टॉमी से सफल ऑपरेशन"
एक टिप्पणी भेजें