इरफान अहमद वारसी बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ
मुजफ्फरपुर, बिहार। राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा इरफान अहमद वारसी को बिहार प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उनकी नियुक्ति से पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलने की उम्मीद है। इरफान अहमद वारसी सामाजिक कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आशा है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बिहार के प्रत्येक जिले एवं प्रखंड तक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
0 Response to "इरफान अहमद वारसी बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ"
एक टिप्पणी भेजें