नई दिशा परिवार ने 51 छठ व्रतियों का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन, विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया समारोह का उद्घाटन

नई दिशा परिवार ने 51 छठ व्रतियों का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन, विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया समारोह का उद्घाटन

पटना सिटी, 12 नवंबर।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की महिमा एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वावधान में 51 सामूहिक छठ व्रत करने वाली परवैतिनों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छठ महापर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और अनुशासन का अनुपम पर्व बताया।

समारोह में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ, समाजसेवी राजेश बल्लव, कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश राज, नितिन कुमार रिंकू, चेतन थिरानी, आनंद त्रिवेदी,शशि शेखर रस्तोगी, शिव प्रसाद मोदी एवं विजय कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और छठ व्रतियों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा प्रकट की।

समारोह का विशेष आकर्षण छठ व्रत करने वाली महिलाओं के पैरों की आकृति को कपड़े पर उकेरने की अनूठी परंपरा रही। वहीं, छठ व्रत का संकल्प लेने वाली परवैतिनों ने उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय एवं भावनात्मक हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने छठ गीतों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दिव्यांका श्री और वासु सिंह के मधुर गीतों तथा उजाला राज की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रितू राज, मोहित कुमार, परितोष सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

नई दिशा परिवार की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ छठ व्रतियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव भी बढ़ाते हैं।

0 Response to "नई दिशा परिवार ने 51 छठ व्रतियों का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन, विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया समारोह का उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article