पटना में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन, 27 नियोजकों ने की सहभागिता, 704 अभ्यर्थियों का चयन

पटना में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन, 27 नियोजकों ने की सहभागिता, 704 अभ्यर्थियों का चयन

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, पटना द्वारा दिनांक 06 नवंबर, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दीघा के मैदान में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें करियर एवं कौशल विकास से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

नियोजन मेले का विधिवत उद्घाटन **श्री अरुण शंकर प्रसाद, माननीय मंत्री, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग सह श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग; श्री रणजीत कुमार, निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा श्रीमती प्रियंका कुमारी, संयुक्त निदेशक (नियोजन)** द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रकाश शुक्ला, उप निदेशक (नियोजन), मुख्यालय; श्रीमती अमृता कुमारी, उप निदेशक (नियोजन), पटना प्रमंडल सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में **श्रीमती प्रियंका कुमारी, संयुक्त निदेशक (नियोजन)** द्वारा माननीय मंत्री महोदय, निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण सहित सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। उन्होंने नियोजन मेले के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए **माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद** ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में बिहार के सभी जिलों में नियोजन मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
माननीय मंत्री ने उपस्थित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों, यथा करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर (CIC), आईटी लैब (IT Lab), व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम, समुद्रपार नियोजन, टूल किट एवं स्टडी किट योजना आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा कौशल विकास के माध्यम से स्वयं को रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री रणजीत कुमार, निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण ने भी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उपलब्ध रोजगार अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने कौशल एवं दक्षता में निरंतर वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नियोजन मेले में ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी, सेल्स, मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की  कुल 27 निजी क्षेत्र की कंपनियों एवं नियोजकों ने 1000 से अधिक रिक्तियों के साथ भाग लिया।इनमें अखंड ज्योति eye हॉस्पिटल ,पटना  , शंकर मोटर्स, पटना , गृहम हेल्थकेयर , पटना ,  भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन, क्वेस कॉर्प , L& T सहित स्थानीय एवं राज्य के बाहर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं। मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों ने इन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार अवसरों में विशेष रुचि दिखाई तथा अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

नियोजन मेले में कुल 1,010 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 704 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार हेतु चयन किया गया।** इस प्रकार, मेले में प्राप्त कुल बायोडाटा के सापेक्ष लगभग 69.7 प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जो मेले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

इसके अतिरिक्त, मेले में  चार सरकारी स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों, कौशल विकास एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर  श्रीमती अमृता कुमारी, उप निदेशक (नियोजन), पटना प्रमंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने माननीय मंत्री महोदय, सभी विशिष्ट अतिथियों, सहभागी नियोजकों, अभ्यर्थियों तथा आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नियोजन मेले के सफल संचालन एवं समन्वय में  श्री नूर अहसन, सहायक निदेशक (नियोजन); श्री अंकित राज, सहायक निदेशक (नियोजन); श्री अनीश तिवारी, नियोजन पदाधिकारी; सुश्री अंजलि, नियोजन पदाधिकारी; जिला कौशल प्रबंधकों तथा जिला नियोजनालय, पटना के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

0 Response to "पटना में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन, 27 नियोजकों ने की सहभागिता, 704 अभ्यर्थियों का चयन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article