राजेन्द्र नगर में विदेशी शराब की होम डिलीवरी से पहले कार्रवाई, 48 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

राजेन्द्र नगर में विदेशी शराब की होम डिलीवरी से पहले कार्रवाई, 48 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार

पटना, 03 अक्टूबर 2026:
ई० आई० बी० टीम, बिहार, पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 03.10.2026 को पटना जिला उत्पाद टीम के साथ संयुक्त रूप से कदमकुआँ थानांतर्गत राजेन्द्र नगर स्थित नवल निवास के पास छापेमारी की गई।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। कार से विदेशी शराब की होम डिलीवरी किए जाने की सूचना/आशंका के मद्देनजर की गई कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की कुल 48 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से चार व्यक्तियों—मनीष कुमार, मोनू कुमार, अभिषेक कुमार एवं रविन्द्र कुमार यादव—को गिरफ्तार किया गया।
बरामद विदेशी शराब का विवरण निम्नवत है:
Blenders Pride (750 ml) – 29 बोतल, कुल 21.75 लीटर
Simran Vodka (750 ml) – 35 बोतल, कुल 26.25 लीटर
कुल बरामद विदेशी शराब – 48 लीटर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद शराब को होम डिलीवरी के माध्यम से सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। मामले में अग्रेतर जांच की जा रही है।

बरामद शराब एवं वाहन सहित गिरफ्तार चारों व्यक्तियों को आवश्यक अग्रेतर कानूनी कार्रवाई एवं अभियोग दर्ज करने हेतु पटना जिला उत्पाद टीम को हस्तगत किया गया है।

0 Response to "राजेन्द्र नगर में विदेशी शराब की होम डिलीवरी से पहले कार्रवाई, 48 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article