17 अक्टूबर को पटना में होगा RANGILO RAAS Dandiya Night 2026 का भव्य आयोजन

17 अक्टूबर को पटना में होगा RANGILO RAAS Dandiya Night 2026 का भव्य आयोजन

पटना, 03 अक्टूबर 2026। पटना के महाराष्ट्र मंडल, दरोगा राय पथ में आगामी 17 अक्टूबर 2026 को RANGILO RAAS Dandiya Night 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर Dastak Bihar की ओर से शनिवार को महाराष्ट्र मंडल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में राज कुमार, संजीव राय, शुभम कुमार, मिथुन कुमार, यश राज, सोनी तिवारी, अनुपमा, उत्तम सिंह एवं विकाश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल दरोगा राय पथ पटना में होगा. इसके वेन्यू पार्टनर जयदीप कुमार होंगे. इसके साथ ही एंटरटेनमेंट पार्टनर कशिक डांस एकेडमी के संचालक पंकज कशिक तथा फूड पार्टनर गौरव सिन्हा भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में MLC, MLA, अधिकारी, डॉक्टर और पत्रकार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में वायरल गर्ल सलोनी, स्नेहा रौशन, पल्लवी गिरि, श्रेया कर्ण, आद्या शक्ति एवं भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा यादव डांडिया में विशेष प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम में बिहार की पारंपरिक लोक-संस्कृति की शान झिझिया लोक नृत्य की विशेष प्रस्तुति भी होगी। जो आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण

• सम्मान समारोह
• डांडिया प्रतियोगिता
• मखाना व्यंजनों का शुभारंभ
• झिझिया की विशेष प्रस्तुति
• सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम
• डांडिया एवं गरबा का भव्य आयोजन

आयोजकों ने बताया कि RANGILO RAAS Dandiya Night 2026 के माध्यम से पटना में कला, संस्कृति, मनोरंजन और बिहार की लोक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा

0 Response to "17 अक्टूबर को पटना में होगा RANGILO RAAS Dandiya Night 2026 का भव्य आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article