आपका हृदय, आपकी हर खुशी का आधार” संदेश के साथ पारस हेल्थ पटना में वॉकाथॉन आयोजित
• विश्व हृदय दिवस पर *“#APartOfYourHeart”* अभियान के तहत शेखपुरा मोड़ तक निकली जागरूकता यात्रा
पटना: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर “आपका हृदय, आपकी हर खुशी का आधार” संदेश के साथ पारस हेल्थ, पटना द्वारा “#APartOfYourHeart” अभियान के तहत वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीघा विधानसभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह एवं निदेशक, जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई ने हरी झंडी दिखाकर किया। वॉकाथॉन पारस हेल्थ, पटना से शुरू होकर शेखपुरा मोड़ तक गया। इसमें एनसीसी, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएमपी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वॉकाथॉन के साथ जुंबा एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा, “हमारा हृदय हमारे जीवन और हमारी हर खुशी से जुड़ा है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव पर नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण हैं। इस अभियान के माध्यम से हम लोगों को अपने हृदय की देखभाल के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।”
इस अवसर पर दीघा विधानसभा के *विधायक डॉ. संजीव चौरसिया* ने कहा, “हृदय को स्वस्थ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर हम हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकते हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
*निदेशक जेनेरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई* ने कहा, “हृदय को स्वस्थ रखने के लिए छोटी-छोटी अच्छी आदतें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित पैदल चलना, संतुलित खान-पान और समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय रोगों से बचाव में सहायक हैं। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।”
वॉकाथॉन के दौरान डॉ. सिद्धनाथ सिंह, डॉ. राम सागर राय, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. कुमार आदित्य, डॉ. चन्द्र किशोर एवं डॉ. अतुल मोहन ने भी लोगों को “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया।
*“#APartOfYourHeart”* अभियान के माध्यम से पारस हेल्थ, पटना ने लोगों से अपने हृदय की देखभाल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
0 Response to "आपका हृदय, आपकी हर खुशी का आधार” संदेश के साथ पारस हेल्थ पटना में वॉकाथॉन आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें