प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर PSACWA मुख्यालय में 5000 दिए जला कर भव्य समारोह मनाया गया।
शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने दिया प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
पटना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) के प्रधान कार्यालय, जामिल कंपाउंड, समनपुरा, राजा बाजार, पटना में भव्य एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर 5000 दिए जलाए गए।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रधान कार्यालय पहुंचने पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के नेतृत्व में PSACWA परिवार ने माननीय शिक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लगभग 500 विद्यालय निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने PSACWA के पदाधिकारियों, निजी विद्यालयों के संचालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ दिया प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विश्वभर में बढ़ते सम्मान के लिए सामूहिक प्रार्थना की। पूरा परिसर देशभक्ति, उल्लास और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अनुशासित जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व तथा जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भारत शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
PSACWA के प्रधान कार्यालय में अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा शिक्षा, बच्चों के कल्याण और निजी विद्यालयों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। संगठन के पदाधिकारियों, विद्यालय संचालकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का उत्साह देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने PSACWA परिवार की एकजुटता, अनुशासन एवं शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे संगठनों का सहयोग अत्यंत मूल्यवान है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व, कठिन परिश्रम, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
सैयद शमायल अहमद ने कहा, “हम ईश्वर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हैं। उनके मार्गदर्शन में भारत इसी प्रकार विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।”
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय निदेशकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दियों के प्रकाश के माध्यम से एकता, शिक्षा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। समारोह का समापन प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हुआ
0 Response to "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर PSACWA मुख्यालय में 5000 दिए जला कर भव्य समारोह मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें