पूर्व जिला अध्यक्षों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर मंथन : संजय सरावगी
पटना, 2 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज लोकसेवक आवास, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के साथ पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं तथा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। पूर्व जिला अध्यक्षों के अनुभवों और सुझावों का लाभ संगठन को और अधिक गतिशील बनाने में मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षगण सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to "पूर्व जिला अध्यक्षों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर मंथन : संजय सरावगी"
एक टिप्पणी भेजें