पटना सिटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में छठी मइया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
नई दिशा परिवार की ओर से माँ सर्वानंदकरी को विधिवत छठ पूजा का न्योता दिया गया। इस दौरान बड़ी पटनदेवी मंदिर के महंथ जी ने सभी को आशीर्वादी चुनरी प्रदान कर अपना आशीर्वाद दिया।
दरअसल, नई दिशा परिवार पिछले कई वर्षों से 51 छठ व्रतियों के लिए सामूहिक छठ पूजा का आयोजन करता आ रहा है। संस्था की ओर से छठ व्रतियों को पूजा से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं।
इतना ही नहीं, छठ व्रतियों को घाट पर शाम के अर्घ्य से लेकर अगले दिन सुबह के अर्घ्य तक हर तरह की सुविधा और सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है। छठ व्रतियों के साथ आने वाले उनके परिवार के सदस्यों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी नई दिशा परिवार की ओर से की जाती है।
इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ छठ पूजा कराना नहीं, बल्कि छठ व्रतियों और उनके परिवारों को एक परिवार की तरह साथ लेकर इस लोक आस्था के महापर्व को श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाना है।
इस पूरे आयोजन में भक्ति संगीत ने भी माहौल को और खास बना दिया। सिंगर रचित थिरानी ने छठ गीतों और माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उनके भक्तिमय गीतों से पूरा माहौल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया और मौजूद श्रद्धालु भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
नई दिशा परिवार के संस्थापक-सचिव राजेश राज के नेतृत्व में यह सेवा कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं मुख्य संरक्षक राजेश बल्लभ और संरक्षक कमल नयन श्रीवास्तव एवं चेतन थिरानी सहित संस्था से जुड़े तमाम सदस्य इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विमल मेहता, उदय अकेला, कौशल युवराज, नैतिक, ऋतुराज, सपना रानी, निशु चंद्रवंशी, पिंकी शर्मा, कंचन देवी, उजाला राज, सोनी, प्रिया, संजना आर्या, प्रियांशी और सिंगर रचित थिरानी सहित कई लोग मौजूद रहे और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
बड़ी पटनदेवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के बाद नई दिशा परिवार के सदस्यों ने छठ महापर्व को लेकर अपनी तैयारियों और सेवा कार्यों को लेकर भी संकल्प दोहराया।
छठ बिहार की संस्कृति, आस्था और लोक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में व्रती कठिन नियमों और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना करते हैं।
ऐसे में नई दिशा परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से 51 छठ व्रतियों और उनके परिवारों की सेवा करना सामूहिक आस्था और सामाजिक सहयोग की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है।
बड़ी पटनदेवी मंदिर से गूंजता छठी मइया का जयकारा, माता की आशीर्वादी चुनरी और भक्तिमय गीतों के बीच यह आयोजन एक बार फिर आस्था, सेवा और संस्कार की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।
छठी मइया सबकी मनोकामनाएं पूरी करें और हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
छठी मइया की जय…
सूर्य देव की जय…
माँ पटनदेवी की जय!
0 Response to "पटना सिटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में छठी मइया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।"
एक टिप्पणी भेजें