विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

पटना। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ, पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने हृदय की देखभाल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पारस हेल्थ पटना के *डाॅ. अहमद अब्दुल हई* कार्डियोलॉजी विभाग से *डॉ. सिद्धनाथ सिंह, डॉ. जमशेद अनवर, डॉ. रामसागर रॉय एवं डॉ. चंद्र किशोर* तथा सीटीवीएस विभाग से *डॉ. कुमार आदित्य एवं डॉ. अतुल मोहन* उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान, व्यायाम तथा तनाव प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
पारस हेल्थ पटना के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा, “विश्व हृदय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे हृदय का महत्व केवल हमारे लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो हमसे जुड़े हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय सलाह बेहद जरूरी है। आइए, इस विश्व हृदय दिवस पर हम अपने और अपने प्रियजनों के हृदय स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लें।”
कार्यक्रम के दौरान *#APartOfYourHeart* अभियान के माध्यम से लोगों को अपने हृदय का ख्याल रखने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
*पारस एचएमआरआई के बारे में* 
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।

0 Response to "विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article